समस्तीपुर: हलई थाना क्षेत्र में मुर्गी फार्म संचालक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने की सड़क जाम, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया
शनिवार 28 Sep को करीब 08:00 बजे रात्रि राजेश कुमार सिंह पिता रामचंद्र सिंह ररियाही थाना हलई अपने घर से खाना खाकर मुर्गा फार्म में सोने के लिए जा रहे थे कि अपराधकर्मियों के द्वारा गोली मार जख्मी कर दिया गया। जख्मी को पटना पीएमसीएच ले जाने क्रम में हुई मौत। रविवार की सुबह 9 बजे पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में दो को हिरासत में लिया गया है।