पंचकूला: हरियाणा पर्यटन निगम द्वारा मोरनी में मनाया गया हरियाणा पर्यटन दिवस, टरैकिंग गतिविधि का किया गया आयोजन
हरियाणा पर्यटन निगम द्वारा आज मोरनी में हरियाणा पर्यटन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर हरियाणा पर्यटन निगम और वन विभाग हरियाणा द्वारा टरैकिंग गतिविधि का आयोजन किया गया जो कि थाना मोरनी से शुरु हुई और शामू मोरनी पर संपन्न हुई । स्कूली विद्यार्थियों सहित लगभग 200 प्रतिभागियों ने पूरे जोश के साथ इस गतिविधि में भाग लिया।