नानपारा: नानपारा में बस जानवर से टकराकर पलटी, हादसे में 5 यात्री घायल, पंजाब से श्रावस्ती जा रही थी बस, घायलों का इलाज जारी
नानपारा बाईपास पर गुरुवार सुबह एक निजी बस जानवर को बचाने में पलट गई। इस हादसे में बस में सवार पांच यात्री घायल हो गाए। घायलों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CSC) नानपारा में भर्ती कराया गया है। बस पलटने से यातायात बाधित हुआ पुलिस ने हाइड्रा मशीन मंगवा कर बस को हटाया यातायात व्यवस्था को बहाल कराया। घायलों का इलाज जारी है