सोनभद्र के विंढमगंज में सड़क हादसे में कबूतरी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें पीछे से आ रहे एक टेलर चेसिस ने टक्कर मार दी। यह घटना तब हुई जब कबूतरी देवी विंढमगंज बाजार से खरीदारी कर पैदल अपने घर लौट रही थीं और सरकारी अस्पताल के पास पहुंची थीं।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कबूतरी देवी सड़क किनारे पटरी पर चल रही थीं।