कटनी नगर: ट्रेन में चढ़ते समय गिरा यात्री, इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत
शहर के मुख्य रेलवे स्टेशन में आज रविवार सुबह 11:30 मिनट पर चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस संबंध में जीआरपी थाना प्रभारी एलपी कश्यप द्वारा जानकारी दी गई।