नगर के शहीद स्तंभ पार्क पर समाजसेवियों ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया। सोमवार को दर्जनों समाजसेवी कार्यकर्ता स्तंभ पार्क पहुंचे। जहां समाजसेवी कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। जिसके बाद मौजूद समाजसेवी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया।