लखीमपुर: ईद के त्योहार पर ईदगाह में भाईचारे का जश्न, सांसद समेत विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने एक-दूसरे को दी शुभकामनाएं
लखीमपुर खीरी जिले में ईद का त्योहार हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। जिलेभर की मस्जिदों और ईदगाहों में सुबह से ही नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। ईदगाह में नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी है। खीरी लोकसभा सांसद समेत विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने ईद की लोगों को मुबारकबाद दी है। शांतिपूर्ण रूप से ईद का त्योहार संपन्न हुआ है।