सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शिवाला पुरवा गांव में दिनदहाड़े रामकिशोर पांडे के घर में घुसकर ऑटो रिक्शा से आए तीन महिला समेत चार लुटेरों ने लूट की घटना का अंजाम देने के बाद फरार हो गए थे। पुलिस ने घेराबंदी कर चारों आरोपियों को लूट का माल समेत गिरफ्तार कर लिया है।