समस्तीपुर: नगर निगम वार्ड 36 में नाले की सफाई न होने से पानी में बदबू, आसपास के लोग परेशान
समस्तीपुर नगर निगम वार्ड 36 के रहने वाले स्थानीय लोगों ने बुधवार 5:00 के आसपास बताया कि नगर निगम के द्वारा नाले की सफाई नहीं किए जाने की वजह से पानी से बदबू आने लगी है ।जिससे आसपास के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन लोगों ने नगर निगम से नाला सफाई की मांग की है।