प्रयागराज: सुभाष चौराहे के पास मैजिक गाड़ी ने अधिवक्ता की मोटरसाइकिल में मारी टक्कर, गुस्साए अधिवक्ता ने ड्राइवर की की पिटाई
सिविल लाइंस इलाके के सुभाष चौराहे के पास उस समय हंगामा देखने को मिला।जब एक मैजिक गाड़ी ने वहां से गुजर रहे अधिवक्ता के मोटरसाइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। गुस्से में आए अधिवक्ता ने मैजिक ड्राइवर के ऊपर भड़क गए और पीटना शुरू कर दिया।साथ ही गेट से खीचने की कोशिश की यह घटना देखकर वहां पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और मौके पर ट्रैफिक सिपाही भी पहुंच गए।