रामपुर: शनिवार को सेजनी नानकार में एएमयू ओल्ड बॉयज़ एसोसिएशन ने भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया
Rampur, Rampur | Mar 29, 2025 शनिवार को शाम 6 बजे एएमयू ओल्ड बॉयज़ एसोसिएशन इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। सेजनी नानकार के हमीद लॉन आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व छात्र, गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। इफ्तार से पहले सीनियर अलीग मोहम्मद हामिद कुरेशी को खिराजे अकीदत दी गई। इस मौके पर एएमयू ओल्ड बॉयज़ एसोसिएशन, अलीगढ़ के महासचिव आज़म मीर खान मुख्य अतिथि रहे।