रामपुर: शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष सना खानम की मौजूदगी में आयोजित बोर्ड की बैठक में लगभग ₹200 करोड़ का बजट हुआ पास
Rampur, Rampur | Mar 29, 2025 शनिवार को दोपहर एक बजे के आसपास नगर पालिका रामपुर की बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष सना खानम की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में लगभग 200 करोड़ का बजट पास किया गया। बजट का कुछ सभासदो ने तुरंत ही समर्थन किया कुछ सभासदों ने विरोध जताया। कुछ सभासदों ने आरोप लगाया कि बजट पर चर्चा नहीं की गई।