कड़ाके की ठंड में जब अधिकतर लोग अपने घरों में दुबके रहते हैं, पंचकूला पुलिस ने देर रात मानवीय संवेदनाओं का उदाहरण पेश करते हुए जरूरतमंदों की मदद को आगे कदम बढ़ाया। देर रात डीसीपी क्राइम मनप्रीत सिंह सूदन व उनके साथ क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 की टीम ने मनसा देवी क्षेत्र में सड़क किनारे और खुले स्थानों पर ठंड से जूझ रहे लाचार, बेघर और मजदूर तबके के लोगों को कंबल