आरा: कुख्यात बालू माफिया सहित सात को सीसीए की नोटिस
Arrah, Bhojpur | Jul 28, 2024 भोजपुर जिला प्रशासन की ओर से अपराध नियंत्रण अधिनियम-2024 के तहत माफियाओं और अपराधियों पर एक बार फिर शिकंजा कसने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके तहत जिला दंडाधिकारी के न्यायालय की ओर से शनिवार को कुख्यात बालू माफिया विदेशी राय और नीरज पांडेय सहित सात अपराधियों को सीसीए की नोटिस जारी की गयी है। इनमें कोईलवर थाना क्षेत्र के महादेव चक सेमरिया गांव निवासी है।