बेगूसराय: बछवाड़ा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सभा में JDU विधायक ने भाजपा नेता को कहा गद्दार, रजनीश कुमार ने की प्रेसवार्ता
बछवारा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सभा आयोजित की गई थी. इस दौरान परवत्ता के जदयू विधायक डॉ संजीव कुमार ने बेगूसराय के भाजपा नेता सह पूर्व विधान परिषद रजनीश कुमार को गद्दार कहा है. उन्होंने मंच पर से ही कहा कि मैं जब भी मंच पर आता हूं गद्दार यहां से भाग जाता है. इस बात को लेकर रजनीश कुमार ने अपने आवास पर प्रेस वार्ता के दौरान डॉ संजीव कुमार पर जमकर बरसे.