नरकटिया: छौडादानो महुअवा एस एस बी व पुलिस ने महुअवा बॉर्डर के समीप छापेमारी कर 77 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
भारत नेपाल सीमा पर तैनात महुअवा पोस्ट के एस एस बी के जवान व पुलिस की संयुक्त छापेमारी में महुअवा बॉर्डर के सभी शनिवार के अगले सुबह 77 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। इसकी पुष्टि एस एस बी के 71वीं बटालियन के कमांडेंट परफूल कुमार ने किया है उन्होंने बताया कि जप्त गांजा व तस्कर को अग्रतर कार्रवाई हेतु महुअवा थाना को सौंप दिया गया है