जमुआ–कोडरमा मुख्य मार्ग पर खोरीमहुआ स्थित पेट्रोल पंप के पास रविवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तत्काल रेफरल अस्पताल राजधनवार में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।