आरा: सिकरहटा खुर्द गांव स्थित मस्जिद के समीप अज्ञात वाहन ने मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण चिकित्सक को रौंदा, मौत
Arrah, Bhojpur | Apr 25, 2024 सिकरहटा थाना क्षेत्र के सिकरहटा खुर्द गांव स्थित मस्जिद के समीप गुरुवार की सुबह अज्ञात वाहन ने मॉर्निंग वॉक पर निकले एक ग्रामीण चिकित्सक को रौंद दिया। हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी आलम रहा। जानकारी के अनुसार मृतक सिकरहटा थाना क्षेत्र के सिकरहटा खुर्द गांव निवासी स्व. निठाली राय के 65 वर्ष के पुत्र देवमून हैं।