सागर नगर: टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, सागर में देर रात तक जश्न, तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे युवा
टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद सागर शहर में देर रात तक जश्न का माहौल रहा। शहर के प्रमुख तीन बत्ती चौराहे पर बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी जुटे और ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी व देशभक्ति के नारों के साथ जीत का उत्सव मनाया। रात करीब 10:30 बजे जैसे ही न्यूज़ीलैंड का आखिरी विकेट गिरा और भारत की जीत तय हुई।