नौगढ़ के बाघी मे आज बुधवार दोपहर करीब 12 बजे पानी गर्म करते समय श्रेया नामक किशोरी करेंट की चपेट मे आ गयी, तत्काल परिजनों द्वारा उसे इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया। जहाँ जाँच के बाद चिकित्सको ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया, बताया जाता है की सोनभद्र जनपद के घोरावल रिजूल गांव की है निवासी किशोरी। मृतक श्रेया बाघी मे रह कर अपने नाना, नानी के यहां करती थी पढ़ाई।