चीनोर: दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, फूल बाग पर 'AAP' के नेताओं ने मिठाई बांटकर मनाई खुशी
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद और तिहाड़ जेल से रिहा होने पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। ग्वालियर में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई। शुक्रवार शाम को अरविंद केजरीवाल के रिहा होने के साथ ही आप कार्यकर्ता फूलबाग चौराहे पर इकट्ठा हुए और जश्न मनाया।