बिहार: नूरसराय के लखिचक गांव में बिजली तार की चपेट में आने से महिला को लगा करंट
Bihar, Nalanda | Apr 10, 2025 नूरसराय थाना क्षेत्र के लखिचक गांव में गुरुवार की दोपहर 12 बजे घास काटने के दौरान एक महिला को बिजली का करंट लग गया। महिला को आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्प्ताल लाया गया जहां महिला का इलाज जारी है। परिवार के लोगों ने बताया निरवोश पासवान की पत्नी फूलों देवी बोरिंग के पास घास काट रही थी उसी दौरान बिजली के तार की चपेट में आने से करंट लग गया