मीनापुर: खेमाइपट्टी गांव के अजय क़ुशवाहा उर्फ महाकाल हत्याकांड मे एसआइटी ने 36 दिन बाद मीनापुर प्रमुख के देवर को गिरफ्तार किया
मीनापुर प्रखंड के खेमाइपट्टी गांव के अजय क़ुशवाहा उर्फ महाकाल हत्याकांड मे एसआइटी ने 36 दिन बाद मीनापुर प्रमुख राधिका देवी के देवर सुबोध कौशिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । लिया है । थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार कुमार गुप्ता ने बताया कि सुबोध कौशिक की गिरफ्तारी उनके आवास से की गई । उन्हे सुरक्षा कारणो से मीनापुर थाना की बजाय दुसरे थाने मे रखा गया था।