मीनापुर: रामपुर हरि थाना क्षेत्र के मझौलिया गांव में लीची तोड़ने आए मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई।
रामपुर हरि थाना के मझौलिया गांव में लीची तोड़ने आए मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान खानपुर पटियासा गांव के बलदेव राम के पुत्र 28 वर्षीय अजय राम के रूप में हुई है । समाज सेवी रिक्की कुमार ने बताया की गुरुवार के दिन सुबह में करीब 8 बजे मजदूरी करने आया था । वही दिन के 12 बजे के करीब में जनरेटर के नंगा तार से में करंट लगने से मौत हो गई