देहरादून: भूकंप को लेकर आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने कहा, अर्ली वार्निंग सिस्टम किया गया तैयार
भूकंप आने से पहले आपदा प्रबंधन विभाग अब अलर्ट सिस्टम तैयार कर रहा है। आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया है कि राज्य की संवेदनशीलता को देखते हुए विभाग द्वारा अर्ली वार्निंग सिस्टम तैयार किया गया है। यह सिस्टम आईआईटी रुड़की के सहयोग से तैयार किया गया है। ऐप आपको तभी अलर्ट करेगी जब पांच तीव्रता से ज्यादा का भूकंप आएगा।