इंदौर: पुराने विवाद में युवक के साथ 4 लोगों ने की मारपीट, पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला किया दर्ज, सेंट्रल कोतवाली का मामला
Indore, Indore | Jun 20, 2024 इंदौर के सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र में युवक अजय गुजराती के साथ 4 लोगों के द्वारा लाठी डंडों से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। जिसमें उसके सर पर गंभीर चोट आई है। वही इस मामले में घायल अजय के साथ ही राकेश कुरील की शिकायत पर सेंट्रल कोतवाली पुलिस ने शोएब, विशाल, राजा रजत के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया है। जिसमे पुलिस ने सभी को गिरफ्तार किया है।