अमरोहा: अमरोहा में हुआ अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षण सेमिनार का आयोजन, विश्व में तेजी से बढ़ते तापमान, जलवायु परिवर्तन पर चर्चा
Amroha, Amroha | Apr 20, 2024 अमरोहा के हाशमी पीजी कॉलेज में शनिवार को अन्तर्राष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षण सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें विश्व में तेजी से बढ़ते तापमान, जलवायु परिवर्तन को लेकर चर्चा हुई। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान डॉक्टर सिराजुद्दीन हाशमी ने भी विश्व में पर्यावरणीय मुद्दे पर अपने विचार रखे।