खरगोन जिले में वर्तमान में चलाए जा रहे राजस्व महा अभियान को लेकर खरगोन कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर कर्मवीर शर्मा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। कलेक्टर ने बैठक में कहा कि खरगोन जिले के समग्र आईडी से खसरे की ई-केवाईसी सिर्फ 51000 हुई है। इस कार्य पर कलेक्टर ने नाराज़गी जताई और अधिकारियों को कार्य में तेज़ी लाने के निर्देश दिए ।