खगड़िया: सलारपुर में अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से मां-बेटे की मौत, सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम
परबत्ता थाना क्षेत्र के सलारपुर में शुक्रवार की सुबह सात बजे अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से मां-बेटे की मौत हो गई है। सूचना मिलने के बाद परबत्ता थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया। जहां दोनों शवों का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। बताया जाता है कि सलारपुर निवासी महेश्वर सिंह का पूरा परिवार एक