कदम टोला के पास शुक्रवार की रात करीब 8 बजे हुए सड़क हादसे में 29 वर्षीय अविनाश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। वे अपने वाहन से कोतमा से अनूपपुर की ओर जा रहे थे, तभी अचानक वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से अविनाश सिंह को तुरंत जिला चिकित्सालय पहुँचाया गया, जहाँ डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज जारी है।