इंदौर: राजेंद्र नगर पुलिस ने स्कीम नंबर 103 से जुआ खेलते 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार, आरोपियों में 5 महिलाएं भी हैं शामिल
Indore, Indore | May 24, 2024 इंदौर की राजेंद्र नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए स्कीम नंबर 103 की एक मकान से सात लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। जिनमें पांच महिलाएं भी शामिल है। वहीं पकड़े गए आरोपियों के पास से ताश की गड्डी भी बरामद की है। वहीं राजेंद्र नगर पुलिस के द्वारा इन सभी आरोपियों के पुराने रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।