पीलीभीत: गोल्डन फ्लावर स्कूल के पास में हाइवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार दो कावडिय़ा घायल, अस्पताल में कराया भर्ती
बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव धनगमा निवासी मोतीराम अपने मामा राजेश निवासी जगदीशपुर बरखेड़ा के साथ हरिद्वार से जल लेकर गोला गोकर्णनाथ जलाभिषेक करने जा रहे थे। जैसे ही बाइक सवार मामा भांजे गोल्डन फ्लावर स्कूल के पास पहुंचे तभी कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों कावडिय़ा घायल हो गए। 108 एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया