जनपद मुजफ्फरनगर के महावीर चौक पर बुधवार को लगे जाम में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल फंस गए। यातायात व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री काफी देर तक जाम में अटके रहे। इसके बाद वे अपने एक परिचित के स्कूटर पर सवार होकर कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए। उनके पीछे सुरक्षा कर्मी भी चलते नजर आए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।