शादी से पहले ही अज्ञात कारणों से बांसडीह कोतवाली थाना क्षेत्र के डूहिजानजान ग्राम सभा के महंगु छपरा में अज्ञात कारणों से आग लगने के कारण लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग लगी की घटना में आधा दर्जन से अधिक रिहायशी झोपड़ियां सहित सारा सामान जल गया। लोगो ने किसी तरह से ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया ।सपा नेता कन्हैया यादव ने पीड़ित परिवारों को मदद का भरोसा दिया।