गुण्डरदेही: जैन श्री संघ गुण्डरदेही द्वारा महावीर जयंती पर भव्य आयोजन, शारदा वाटिका में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
'जियो और जीने दो' के प्रणेता भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव जैन श्री संघ गुण्डरदेही के तत्वावधान में स्थानीय शारदा वाटिका में अत्यंत भव्यता और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस गरिमामयी कार्यक्रम में समाज की एकता, भक्ति और सेवा का त्रिवेणी संगम देखने को मिला करुणा और दया के मार्ग पर चलते हुए कार्यक्रम स्थल पर रखी गई जीव दया पेटी में श्रद्धालुओं द्वारा ₹21,000 की राशि समर्पित की गई। जैन श्री संघ ने निर्णय लिया है कि यह संपूर्ण राशि श्री कृष्ण गौशाला को सेवा कार्य हेतु प्रदान की जाएगी।