मनोहर थाना कस्बे के मेला मैदान में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें मुख्य वक्ता संघ चित्तौड़ प्रांत के प्रांत प्रचारक मुरलीधर, अवंतिका पीठ के पीठाधीश्वर रंगनाथाचार्य महाराज, सत्यनाम त्यागी महाराज व विधायक गोविंद रानीपुरिया रहे। इस मौके पर कस्बे के मुख्य मार्ग में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जगह जगह शोभा यात्रा का स्वागत किया गया।