हरनौत प्रखंड क्षेत्र में रंगों का पर्व होली पूरे हर्षोल्लास के साथ और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। गांव की गलियों से लेकर हरनौत बाजार ,चेरो बाजार, बोधनगर बाजार और नगर के चौक चौराहा एवं मोहल्ले तक रंगों की बौछार देखने को मिली। जिससे पूरे क्षेत्र में शांति सद्भाव और उमंग का वातावरण बना रहा। दिनभर बच्चों की टोलियां हाथों में पिचकारी और रंग लिए एक दूसरे को रंग