चंदौसी: सोतीपुरा में बकरी को खिलाने के लिए पत्ते तोड़ने पेड़ पर चढ़ी महिला हाई टेंशन की चपेट में आने से हुई मौत, मौके पर पुलिस
गांव सोतीपुरा में दर्दनाक हादसा सामने आया है। बकरी के लिए पेड़ से पत्ते तोड़ने चढ़ी एक महिला की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पेड़ से होकर गुजर रही हाई टेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आने से महिला झुलस गई, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी जान चली गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।