जतारा: जतरा वन परिक्षेत्र के आलपुर गांव में स्कूली बच्चों के लिए अनुभूति कैंप का किया गया आयोजन
उक्त कैंप के आयोजन के दौरान स्कूली विद्यार्थियों ने सुबह से पक्षी दर्शन करके नेचर ट्रेल पर चलते हुई पर्यावरण और वनों के बारे में बारीकी से सीख कर कैंप की अनुभूति करके शपथ के माध्यम से पर्यावरण और वनों की रक्षा करने का संकल्प लिया । अनुभूति कैंप के दौरान विद्यार्थियों के द्वारा प्रगति का एहसास करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया गया।