कांठ: ट्रैक्टर की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत, ट्राली में चढ़ते समय हुआ हादसा, गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम
एक दर्दनाक सड़क हादसे में 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान मुरादाबाद जिले के कांठ क्षेत्र के मोहल्ला फकीर गंज निवासी ओमवती के रूप में हुई है। घटना उस समय हुई जब ओमवती अपने रिश्तेदारों के साथ धामपुर क्षेत्र के गांव छिपरी में भात नौतने जा रही थीं। मुरादाबाद मार्ग पर गांव हैजरी के पास उनकी ट्रैक्टर ट्राली रुकी थी।