हथीन के गांव चिल्ली के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में काफी समय से शिक्षकों की कमी है। जिसके कारण छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। सर्दी का मौसम शुरू हो गया है, स्कूल में बेंच भी बैठने नहीं है ऐसे में स्कूल में आने वाले छात्र-छात्राएं फर्श पर बैठकर अपनी पढ़ाई पूरी करने को मजबूर हैं, जिसको लेकर ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है।