चूरू: कोतवाली पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत 3 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
Churu, Churu | Jan 30, 2026 बीकानेर रेंज आईजी के निर्देश पर चलाए जा रहे एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत चूरू की कोतवाली थाना पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। यह अभियान जिले में अपराधियों पर अंकुश लगाने और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से चलाया गया। कोतवाली थाना सीआई सुखराम चोटिया ने मामले की जानकारी दी।