झालरापाटन: ट्रेन की चपेट में आने से युवक घायल, जुल्मी रेलवे ट्रैक पर बकरियों को बचाते हुए हुआ हादसा
झालावाड़ के समीप जुल्मी रेलवे ट्रैक पर एक युवक ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक युवक झालरापाटन के जरेल चौकी गांव का रहने वाला है और वह बकरियों को ट्रैक से हटाने की कोशिश कर रहा था, तभी यह हादसा हुआ। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अस्पताल चौकी पुलिस ने सोमवार सुबह 8 बजे बताया कि घायल युवक की पहचान विजय के रूप में हुई है