रायबरेली: सारस चौराहे पर ट्रक के नीचे कुचलकर बाइक सवार बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत, पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल
मिल एरिया थानाक्षेत्र के,सारस चौराहा पर,बुधवार को ट्रक के नीचे कुचलकर,एक बाइक सवार बुजुर्ग की,जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई,वहीं बाइक पर पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई,जिसको इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने,ट्रक को चालक समेत कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।वहीं मृतक के शव को,पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।