सेक्रेड हार्ट स्कूल में सोमवार को करियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। इसमें विषय विशेषज्ञों ने छात्रों का मार्गदर्शन किया और उन्हें सफलता के कई टिप्स भी बताए। इस कार्यशाला में वर्ग 10 से लेकर 12वीं तक के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस कार्यशाला में चैतन्या एकेडमी रांची के ऑर्गेनिक केमिस्ट्री के विशेषज्ञ अंकित आनंद आदि ने मार्गदर्शन दिया।