पन्ना: जिले मे गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन केन्द्र निर्धारित किसान 1 मार्च तक करा सकेंगे पंजीयन-जिलाआपूर्ति अधिकारी।
Panna, Panna | Feb 12, 2024 रबी विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन शुरू हो गए हैं। किसान आगामी एक मार्च तक पंजीयन करा सकेंगे। गेंहू उपार्जन के लिए जिले में 46 पंजीयन केन्द्र निर्धारित किए गए हैं। जिला आपूर्ति अधिकारी देवेेन्द्र खोबरिया ने बताया कि उपरोक्त पंजीयन केन्द्रों के अलावा कृषक ग्राम पंचायत एवं जनपद पंचायत कार्यालयों में भी करवा सकते है।