बैतूल नगर: बैतूल में WCL ठेका मजदूरों का प्रदर्शन, 4 महीने से वेतन नहीं मिला, कम वेतन और धमकाने का आरोप
बैतूल के पाथाखेड़ा कोयला क्षेत्र की भूमिगत खदानों में काम करने वाले ठेका मजदूरों ने मंगलवार दोपहर 12:00 बजे वेतन न मिलने और शोषण का आरोप लगाते हुए बैतूल कलेक्ट पर जोरदार प्रदर्शन किया पिछले 10 दिनों से भूख हड़ताल कर रहे मजदूरों ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौप कर मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है कलेक्टर ने श्रम अधिकारी को दिए जांच के निर्देश।