नगर के एमजी रोड पर गुरुद्वारे के सामने एक बिजली के खंभे में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। खंभे से गिरती चिंगारियों को देख स्थानीय लोगों ने तुरंत मोर्चा संभाला और सुरक्षा के लिहाज से यातायात रोक दिया। गुरुवार सुबह 11 बजे आसपास के दुकानदारों ने अग्निशामक यंत्रों से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। सूचना पर पहुंचे (MPEB) स्टाफ ने बिजली बंद की।