इंदौर: एलआईजी चौराहे पर मोबाइल लूट के वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को एमआईजी पुलिस ने किया गिरफ्तार
Indore, Indore | May 6, 2024 इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र के एलआईजी चौराहे पर बदमाशों के द्वारा एटीएम से पैसे निकाल रहे जितेंद्र नामक युवक से चाकू के बल पर डराधमका कर मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम दिया था, जिसमें पुलिस में कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज की मदद से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें उनके नाम आदित्य और भूपेंद्र बताएं जा रहे हैं, वही आरोपियों के साथियों की तलाश जारी।