हनुमानगढ़ टाउन पुलिस ने अफीम तस्करी मामले में गिरफ्तार दोनों तस्करों को मंगलवार को न्यायालय में पेश कर जेल भिजवा दिया टाउन थाना प्रभारी अशोक विश्नोई ने बताया कि गत दिनों एसआई मोहर सिंह ने मय टीम भारतमाला रोड पर 134.86 ग्राम अफीम बरामद की थी जिस पर आरोपियों से अफीम खरीद फरोख्त को लेकर पूछताछ की गई। अब मुख्य आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।